script

गोद भराई कार्यक्रम में बकरे का मीट खाकर दो दर्जन बीमार, हालत गंभीर

locationआजमगढ़Published: Dec 28, 2017 11:52:01 pm

आजमगढ़ के ककरही जसकरन गांव में गोद भराई के कार्यक्रम में मटन खाने से दो दर्जन से ज्यादा बीमार।

Ill

बीमार

आजमगढ़. बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ककरही जसकरन गांव में गोद भराई कार्यक्रम के दौरान बने बकरे का मीट खाने से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गये। सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बताते हैं कि उक्त गांव में बुधवार की रात रामजन्म राम के घर लडकी की गोद भराई का कार्यक्रम था। भोजन में बकरे का मीट बना था। रात में सभी ने साथ मीट खाया। इसके बाद आधी रात को एकाएक लोग बीमार पड़ने लगे।

हालत गंभीर होने पर विन्ध्यवासिनी 19 पत्नी लालबिहारी, करिश्मा 56 पुत्री स्व. राम प्रकाश, प्रमोद 32 पुत्र चन्द्रधारी, अरविंद 30 पुत्र चन्द्रधारी, सरिता 34 पत्नी प्रमोद, दुर्गेश 10 पुत्र प्रमोद, जया सिंह 12 पुत्र दीपचन्द, विकास 24 पुत्र जालन्धरी, आनंद 24 पुत्र दीपनरायन, लालबिहारी 60 पुत्र शंकर, बिट्टू 26 पुत्र रामकुमार, सुषमा 40 पत्नी दशई, अभिनव 12 पुत्र कमलेश, आदित्य 10 पुत्र कमलेश, अखिलेश 10 पुत्र दशई, विकास 12 पुत्र शंकर, सहित 27 लोगों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज भेजा गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

रूपया चार गुना करने के चक्कर में किसान ने गंवा दिये 41 हजार रूपया
किसान को 41 हजार रूपये के बदले दो लाख रूपया देने का झांसा देकर जालसाजों ने कागज की गड्डी पकड़कार 41 हजार रूपये ठग लिए। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसका होश उड़ गया। पीड़ित द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गयी है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पड़री परानपुर गांव निवासी रामरूप पुत्र देवराज के मोबाइल पर फोन आया कि वे चाहे तो 41 हजार रूपये के बदले दो लाख रूपया प्राप्त कर सकते है।
इसके बाद गुरूवार की पूर्वांह्न करीब 11 बजे रामरूप घर से 51000 रुपये लेकर बिलरियागंज कस्बे पहुंच गया। यहां उसे दो युवक मिले और उससे 41 हजार रूपये लेकर उपर नीचे नोट और बीच में कागज लगाकर दो लाखा की गड्डी उसे पकड़ा दिया। रामरूप ने गड्डी देखनी चाही तो उन्होंने बैंक में जाकर खोलने और खाता में जमा करने की बात कही। करीब दो घन्टे बाद जब रामरूप ने गड्डी देखी तो उसमें कागज के टुकड़े देख उसके होश उड़ गये। इसके बाद पीड़ित ने जालसाजों को काफी ढूंढा लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ित ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
by Ran Vijay Singh

ट्रेंडिंग वीडियो