script

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था गलत काम पुलिस ने 27 लड़के लड़कियों को किया गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Jan 17, 2021 10:15:46 pm

मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी
बार संचालक फरार, मौके से हुक्का, पाइप, शराब की बोतल बरामद

azamgarh news

बार में हुक्का पीते युवा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मुहल्ले में रेस्टोरेंट के नाम पर एक बिल्डिंग में काफी दिनों से चल रहे हुक्का बार का रविवार को खुलासा हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए पकड़े गए। छापेमारी के दौरान मौका देख बार संचालक फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से गांजा, फ्लेवर, हुक्का, पाइप, शराब की बोतल आदि बरामद हुईं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मोहल्ले में प्रतिबंध के बाद भी हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। यहां रेस्टोरेंट के नीचे क्लिनिक और बगल में कुरियर आफिस है। लोग क्लिनिक और कुरियर के बहाने यहां पहुंच रहे थे। इससे किसी को शक नहीं हो रहा था।

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में छापा मारने पर अंदर हुक्का बार चलता पाया गया। जहां करीब दो दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियां हुक्का पीते मिले। अचानक पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से कुल 27 युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी के नाम और पते की जानकारी की जा रही।

छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से गांजा, नशीला फ्लेवर, हुक्का, पाइप व बाहर खड़ी आधा दर्जन से अधिक बाइकें बरामद की गयी हैं। रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। सभी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। रेस्टोरेंट संचालक की तलाश की जा रही।

by ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो