आजमगढ़

भारत छोड़ो आन्दोलन की बरसी पर लगेंगे 62 लाख पौधे

इसी परिपेक्ष में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरूवार को मतौलीपुर में बनाये जा रहे गांधी उपवन का स्थलीय निरीक्षण। यहां 05 हेक्टेयर भूमि पर 5500 पौध लगाए जाएंगे। पौधरोपण में खुद डीएम शामिल होंगे

आजमगढ़Aug 08, 2019 / 06:00 pm

Ashish Shukla

भारत छोड़ो आन्दोलन की बरसी पर लगेंगे 62 लाख पौधे

आजमगढ़. भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को 62 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पूरे जिले में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी परिपेक्ष में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरूवार को मतौलीपुर में बनाये जा रहे गांधी उपवन का स्थलीय निरीक्षण। यहां 05 हेक्टेयर भूमि पर 5500 पौध लगाए जाएंगे। पौधरोपण में खुद डीएम शामिल होंगे।
इसके अलावा पौधरोपण कार्यक्रम तहसील, विकास खण्ड, नगर पालिका/नगर पंचायत, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, ग्राम सभा की जमीनों व जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने जनपद वासियों से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम में अपनी अधिक से अधिक सहभागिता दर्ज कराते हुए अपने-अपने घरों के आस-पास, विद्यालयों, ग्रामों, पार्कां में, अपने खेतों में अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। ताकि जनपद में पर्यावरण को शुद्ध बनाने में सभी नागरिक की सहभागिता हो सके और सभी को शुद्ध पर्यावरण मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन, सालगिरह तथा परिजनों की याद में एक पेड़ अवश्य लगायें, जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 26 शहीदों के ग्रामों में स्मृति वन बनाकर वहॉ शुक्रवार को पौधरोपण तथा उनकी शौर्य गाथा को याद किया जायेगा। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को 26 ग्रामों में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करायेंगे।
उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिनांक 09 अगस्त को अपने क्षेत्र में वृहद पौधरोपण के लिए सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य आदि जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर प्रतिभाग करायें।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.