scriptमामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ घायल | 8 injured in marpit case in azamgarh | Patrika News

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ घायल

locationआजमगढ़Published: Apr 30, 2019 07:15:25 pm

Submitted by:

Devesh Singh

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुंद्रपुर गांव में सोमवार की रात को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर लाठी डंडा से संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हो गए

marpit

marpit

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुंद्रपुर गांव में सोमवार की रात को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर लाठी डंडा से संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के लगभग आठ लोग घायल हो गए। इस संबंध में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर दे दी है।

समुंद्रपुर गांव निवासी शाहरूख व सोनू सोमवार की रात को बाजार से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे। उक्त दोनों में आपसी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। सूचना पाकर दोनों पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडा से जमकर संघर्ष होने लगा। इस संघर्ष में एक पक्ष से 62 वर्षीय पारस पुत्र करिया, 48 वर्षीय महेंद्र पुत्र पुरुषोत्तम, 45 वर्षीय प्रमिला पत्नी महेंद्र, 32 वर्षीय हरीलाल पुत्र पारस, व दूसरे पक्ष के 46 वर्षीय तौफिक पुत्र सत्तार, 36 वर्षीय राजू पुत्र सईद, 34 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र सईद, 30 वर्षीय अरमान पुत्र सईद घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया। इस संघर्ष की घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से महेंद्र कन्नौजिया वहीं दूसरे पक्ष की ओर से तौफिक अहमद ने एक दूसरे के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो