जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि एसोसिएशन की लम्बित मांगों पर सरकार हीला-हवाली कर रही है। जिसको लेकर प्रांतीय नेतृत्व ने प्रदेश व्यापी हड़ताल का निर्णय आगामी 8 व 9 जनवरी 2019 को किया है। हम कामकाज ठप नगर के रिक्शा स्टैंड पर धरना करेंगे। धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्त्रियां पूरी सहभागिता कर अपनी आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचायें ताकि हमारी लम्बित मांगों पर सरकार विचार करने को विवश है।
जिला मंत्री कंचन यादव ने कहा कि दो दिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गयी है। ब्लाक स्तर के पदाधिकारी सभी सदस्यों के साथ धरना प्रदर्शन में जुटेंगी और सरकार के हठवादिता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। कंचन यादव ने कहा कि सरकार ने जितना समय मांगा संगठन ने समय दिया मगर सरकार की नियत अब ठीक नहीं है जिसके लिए एक मात्र रास्ता आंदोलन का ही है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा तब तक हम आंदोलनरत रहेंगे।
इस मौके पर वन्दना पाठक, कुसुम राय, सुनीता राय, आशा, सरस्वती, अनीता, उर्मिला, लालमती, परमिला, शशिकला, शैलजा पाल, माधुरी चौरसिया, सरोज पाल, सरिता भारती, कंचन यादव, बिन्दुमती, रीना यादव, शिवकुमारी, रिंकू सिंह, संगीता गौड़, किरन अर्चना, साधना शांति, सुनीता गौड, उर्मिला यादव, गीता यादव, गीताजंलि यादव आदि उपस्थित थी।