scriptनिकाय चुनावः भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी आप और भारद | Aam Aadmi Party candidate file nomination for Municipal chairman | Patrika News

निकाय चुनावः भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी आप और भारद

locationआजमगढ़Published: Nov 04, 2017 06:16:29 pm

भारद से हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव व आप से तेज बहादुर यादव ने किया नामांकन

Municipal Election Nomination

निकाय चुनावः भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरी आप और भारद

आजमगढ़. निकाय चुनाव में बड़े दलों के प्रत्याशी अभी तक भले ही नामांकन में रूचि न दिखाये हो लेकिन छोटे दल और सामाजिक संगठन पूरी ताकत के साथ मैदान में कूद चुके हैं। शनिवार को भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव व आम आदमी पार्टी के तेज बहादुर यादव ने नामाकंन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशी भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते नजर आये। इन दोनों के मैदान में आने से चुनाव दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है।

बता दें कि भारत रक्षा दल करीब 20 सालों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है। अब तक संगठन डेढ़ दर्जन से अधिक घुसखोर अधिकारी व कर्मचरियों को सलाखों को पीछे पहुंचवा चुका है। वहीं हाल के समय में संगठन ने लावरिश लाशों के अंतिम संस्कार का कार्य शुरू किया है। अब तक इस संगठन के लोग 233 लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने के साथ ही उनका पिंडदान और ब्रह्रमभोज कर चुका है। अपने कार्यो को लेकर यह संगठन हमेशा चर्चा में रहा है।

यह भी पढ़ें

निकाय चुनाव: जातीय समीकरण में दब गया विकास का मुद्दा, ध्रुवीकरण से कुर्सी हासिल करने की कोशिश

अब नगर पालिका के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के वादे के साथ यह संगठन निकाय चुनाव में उतरा है। संगठन द्वारा हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। हरिकेश विक्रम शनिवार को कटरा स्थित संगठन कार्यालय से करीब 200 वाहनों के काफिले के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। नामांकन के बाद हरिकेश ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा और शहर का विकास हमेशा से उनके संगठन की प्राथमिकता रही है। अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ें

बदमाशों ने दलित परिवार पर किया हमला, बचाने आये व्यवसायी को मारी गोली

 

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर यादव भी लाव लश्कर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किये। आप द्वारा सिधारी कार्यालय से निकाले गए जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नामाकंन के बाद तेजबहादुर यादव ने कहा कि नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और दबंगई को समाप्त करना उनका लक्ष्य है। चुनाव जीतने के बाद वे यहां हुए घोटालों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कृत संकल्पित है।

by Ran Vijay Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो