scriptआप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले स्याही हम पर फेकिए लेकिन तिरंगे को बख्श दीजिए | AAP MP Sanjay Singh Attacks BJP Government For Farmer Issue | Patrika News

आप सांसद संजय सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले स्याही हम पर फेकिए लेकिन तिरंगे को बख्श दीजिए

locationआजमगढ़Published: Oct 12, 2021 04:15:18 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

-आजमगढ़ के परशुरामपुर में जनसभा की अनुमति न मिलने पर जताई नाराजगी
-पूछा, सपा, बसपा और कांग्रेस सभा कर सकती है तो आम आदमी पार्टी क्यों नहीं

मीडिया से बात करते आप सांसद संजय सिंह

मीडिया से बात करते आप सांसद संजय सिंह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सरकार पर तानाशाही और आम आदमी की आवाज दबाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में आपको अधिकार है हमें काले झंडे दिखाइए, हम पर स्याही फेंकिए लेकिन तिरंगे पर स्याही फेंक राष्ट्र का अपमान मत करिए। इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ में सभा की अनुमति न मिलने पर भी सवाल उठाया और पूछा कि अगर सपा, बसपा और कांग्रेस को सभा करने की छूट है तो आम आदमी पार्टी को क्यों नहीं।

सभा की अनुमति न मिलने पर शहर के एक होटल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लोग 15 दिन से जनसभा की अनुमति के लिए चक्कर लगा रहे थे। सभी दलों के कार्यक्रम हो सकते हैं। अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम हो सकता है। हमारा क्यों नहीं हो सकता। क्या यहां जंगलराज है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। कहा कि आज हम बिजली पर ही किसानों से बात करने वाले थे, इसीलिए सरकार हमारे कार्यक्रम पर रोक लगा रही है।

उन्होंने कहा कि हम फ्र्री बिजली को लेकर डोर-टू-डूर मिल रहे है। जिला पंचायत सीट में हमें 84 सीट और करीब 40 लाख वोट मिले। हमारी तिरंगा यात्रा में भी जनता का सपोर्ट मिला। यह हमारे लिए सकारात्मक है। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि आम आदमी पार्टी चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज सारी पार्टियों को रैली, विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति है लेकिन हमें क्यों नहीं। आखिर हमसे सरकार को डर क्यों लग रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो