scriptसाहब कैसे मनाएंगे आजादी का महोत्सव, जब अधिकारी ही पकड़कर घूम रहे उल्टा तिरंगा | ADO Agriculture Amit Kumar hoisted tiranga upside down in Azamgarh | Patrika News

साहब कैसे मनाएंगे आजादी का महोत्सव, जब अधिकारी ही पकड़कर घूम रहे उल्टा तिरंगा

locationआजमगढ़Published: Aug 11, 2022 06:28:08 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अधिकारी लोगों को राष्ट्रध्वज का अपमान न करने की नसीहत दे रहे हैं लेकिन आजमगढ़ में एक अधिकारी ने ही राष्ट्र ध्वज का अपमान किया। एडीओ एग्रो को उल्टा राष्ट्रीय ध्वज लेकर घूमता देख लोग सन्न रह गए लेकिन उनके साथ के अधिकारियों की नजर उस पर नहीं पड़ी।

एडीओ कृषि के हाथ में उल्टा तिरंगा

एडीओ कृषि के हाथ में उल्टा तिरंगा

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पीएम मोदी के अह्वान के बाद 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की तैयारी हो रही है। प्रतिदिन तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है लेकिन आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ ब्लाक में तैनात एडीओ कृषि को तिरंगा कैसे फहराया जाता है यह भी नहीं पता है। गुरुवार को वह उल्टा तिरंगा हाथ में लेकर घूमते दिखे। उनके साथ ब्लाक के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे लेकिन उन्हें भी नहीं पता चला कि तिरंगा सीधा है या उल्टा। एडीओ का यह कृत्य चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अधिकारी इस मुद्दे पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

बता दें कि शासन और प्रशासन के निर्देश पर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिए जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 13 से 15 अगस्त के बीच जिले के आठ लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लगातार तैयारी चल रही है। गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लाक में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लाक के अधिकारी कर्मचारी हाथ में तिरंगा लेकर निकले तो आम आदमी भी उनके साथ जुड़ गया।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल एडीओ कृषि अमित कुमार पर लोगों की नजर पड़ी तो दंग रह गए। कारण कि एडीओ पंचायत ने तिरंगा उल्टा पकड़ा था। अधिकारी द्वारा राष्ट्रध्वज को उल्टे फहराने का दृश्य किसी के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। देखते ही देखते यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो जिले में चर्चा का विषय बन गया। वहीं दूसरी तरफ जब लोगों ने एडीओ को गलती का एहसास कराया तो वे सीधे ब्लाक लौट गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी लोगों को नसीहत दे रहे हैं लेकिन खुद राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ से बात की गयी तो उन्होंने मामला ही संज्ञान में होने से इनकार कर दिया। जबकि जिले का कोई अधिकारी इस मुद्दे पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो