scriptपूर्व सीएम अखिलेश यादव की सलामती के लिए सपाइयों ने किया यज्ञ | Akhilesh Yadav Corona Positive SP Workers Perform Yagya for Safety | Patrika News

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सलामती के लिए सपाइयों ने किया यज्ञ

locationआजमगढ़Published: Apr 20, 2021 04:07:26 pm

-कोरोना संक्रमण से ग्रसित है सपा मुखिया अखिलेश यादव
-बोले सपाई, यूपी में बदहाल है स्वास्थ्य सेवाएं, सरकार कर रही है अनदेखी

हवन पूजन करते सपाई

हवन पूजन करते सपाई,हवन पूजन करते सपाई,हवन पूजन करते सपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिले इसके लिए मंगलवार को युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को बदतर बनाने तथा आम आदमी की अनदेखी करने का आरोप लगाया। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आज जो संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है उसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ता कप्तानगंज क्षेत्र के कपसा गांव में एकत्र हुई। यहां देवी मंदिर पर हवन पूजन कर अखिलेश यादव के स्वस्थ होने की कामना की गयी। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत यादव क्रांतिकारी ने कहा कि यह सरकार पूर्णरूप से फेल हो चुकी है। सरकार आम आदमी के हितों की अनदेखी कर रही है। आज सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरा प्रदेश बर्बाद हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज कोरोना महामारी का रूप ले चुकी है। सरकार टीकाकरण तक नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में आक्सीजन व दवा तक उपलब्ध नहीं है। एंबुलेंस के आभाव में मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसके कारण असमय लोगों की मौत हो रही है।

सरकार जनता को सुरक्षा तक नहीं प्रदान कर पा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर सुधाकर, राहुल यादव, चन्द्रशेखर, मनोज पाल, सुरजीत यादव, अर्पित पाल, रमेश शर्मा, राणा प्रसाद दुबे, अंकुर दुबे, अखिलेश, अजय पाल, प्रमोद, विपुल सिंह, जगदीश यादव, दिवाकर, वरुण यादव, नागेंद्र यादव, मलखान पाल, अजय पाल, जसवंत, दिनेश, विजय यादव, रणजीत आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो