scriptआजमगढ़ में होने वाली अखिलेश की चार जनसभा रद्द कर दी गई, प्रशासन पर लगाया आरोप | akhilesh yadav four jansabha cancelled in azamgarh | Patrika News

आजमगढ़ में होने वाली अखिलेश की चार जनसभा रद्द कर दी गई, प्रशासन पर लगाया आरोप

locationआजमगढ़Published: May 09, 2019 08:56:27 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

रोप लगाया कि सत्ता के दवाब में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाएं मुख्य रूप से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से इस चुनाव को रदद् कराने का बहाना ढॅूढ रहा है

up news

आजमगढ़ में होने वाली अखिलेश की चार जनसभा रद्द कर दी गई, प्रशासन पर लगाया आरोप

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की शुक्रवार को होने वाली चार सभाओं को समाजवादी पार्टी ने रद्द करने की घोषणा करते हुए जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन ने उनके चुनावी खर्च की राशि को बढ़ा दिया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने गुरूवार की देर शाम प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि सत्ता के दवाब में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाएं मुख्य रूप से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से इस चुनाव को रदद् कराने का बहाना ढॅूढ रहा है।
इसलिये चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन शेष रहते चुनाव मद् में होने वाले खर्च की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित कर दिया गया है। सत्ता एवं प्रशासन की इस दुरभि संधि की आशंका के चलते शुक्रवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की होने वाली चार सभाओं को निरस्त कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी शिवाकांत द्धिवेदी ने समाजवादी पार्टी के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सपा मुखिया और गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश यादव की सभा रद्द होने के लिए सपा ने खुद ही अनुरोध किया है।
उन्होने कहा किं प्रशासन की तरफ से अखिलेश यादव की सभा करने लिए कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया गया है। सभा करना न करना यह समाजवादी पार्टी का अपना निर्णय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो