scriptबड़ी जीत के बाद भी अखिलेश यादव नहीं तोड़ पाए पूर्व CM राम नरेश यादव का रिकार्ड | Akhilesh yadav not Break Naresh yadav Record in Azamgarh Lok Sabha | Patrika News

बड़ी जीत के बाद भी अखिलेश यादव नहीं तोड़ पाए पूर्व CM राम नरेश यादव का रिकार्ड

locationआजमगढ़Published: May 28, 2019 03:51:13 pm

वर्ष 1977 में रामनरेश ने हासिल किया था 67.26 प्रतिशत मत

Akhilesh Yadav Ram Naresh yadav

अखिलेश यादव राम नरेश यादव

आजमगढ़. यूपी में करारी हार के बाद भी सपा मुखिया अखिलेश ने न केवल मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालने में सफल रहे बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल की लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राम नरेश यादव का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए। जबकि सपा बसपा गठबंधन के बाद यहां चुनाव एकतरफा माना जा रहा था लेकिन बीजेपी प्रत्याशी ने भी पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक मत हासिल किया।

बता दें कि आजमगढ़ संसदीय सीट पर ज्यादातर यादव जाति के लोगों का कब्जा रहा है। सपा बसपा के अस्तित्व में आने के बाद यह जिला इनका गढ़ बन गया। आजमगढ़ संसदीय सीट ने देश की राजनीति में कई बड़े नाम दिये है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव यहां से चार बार सांसद रहे। इतनी ही बार इस संसदीय सीट से रमाकांत यादव भी सांसद चुने गए।

अब तक इस सीट पर 19 बार लोकसभा चुनाव हुआ है जिसमें दो उपचुनाव शामिल है लेकिन सर्वाधित मतदान वर्ष 2019 में हुआ। यह माना जा रहा था था कि इस चुनाव में कई रिकार्ड बनेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सपा मुखिया अखिलेश यादव को इस चुनाव में 60.4 प्रतिशत मत हासिल कर विजयी रहे। इसके बाद भी वे मत प्रतिशत के मामले में दूसरे स्थान पर ही रह गए। इस सीट पर अब तक सर्वाधिक मत प्रतिशत का रिकार्ड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्व. रामनरेश यादव के नाम दर्ज है।
रामनरेश यादव ने 1977 का लोकसभा चुनाव भारतीय लोक दल के टिकट पर लड़ा था और उस समय 67.26 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीत दर्ज किए थे। 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव ने भले ही ढाई लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की और छह लाख से अधिक मत प्राप्त किया लेकिन मत प्रतिशत में वे रामनरेश यादव के रिकार्ड से लगभग सात प्रतिशत पीछे रह गए।

कब कौन जीता
1952 सीताराम अस्थाना ( कांग्रेस )
1957 कालिका सिंह ( कांग्रेस )
1962 राम हरख यादव ( पीएसपी )
1967 चंद्रजीत यादव ( कांग्रेस )
1971 चंदजीत यादव ( कांग्रेस )
1977 रामनरेश यादव ( जनता पार्टी )
1978 मोहसीना किदवई ( कांग्रेस – उपचुनाव )
1980 चंदजीत यादव ( जनता यस )
1984 संतोष सिंह ( कांग्रेस )
1989 रामकृष्ण यादव ( बसपा )
1991 चंद्रजीत यादव ( जनता दल )
1996 रमाकांत यादव ( सपा )
1998 अकबर अहमद डंपी ( बसपा )
1999 रमाकांत यादव ( सपा )
2004 रामाकांत यादव ( बसपा )
2008 अकबर अहमद डंपी ( बसपा – उपचुनाव )
2009 रमाकांत यादव ( भाजपा )
2014 मुलायम सिंह यादव ( सपा )
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो