वाराणसी

सपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, अखिलेश यादव इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

अखिलेश यादव इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

वाराणसीMar 24, 2019 / 11:09 am

sarveshwari Mishra

Akhilesh yadav

वाराणसी. लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने रविवार को एक और लिस्ट जारी की। समाजवादी पार्टी की इस लिस्ट में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है। रामपुर लोकसभा सीट से सपा के दिग्गज नेता आजम खान, जबकि आजमगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की कई दिनों से चर्चा चल रही थी। इन चर्चाओं पर पार्टी ने आखिरकार मुहर लगा दी है।

बतादें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बाद भी सपा ने इस सीट पर चुनाव जीता था और इस सीट से मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के बाहुबली नेता रामाकांत यादव को मात दी थी।

आजमगढ़ लोकसभा सीट यादव और मुस्लिमबाहुल सीट है। इस सीट पर यादव और मुस्लिम हार और जीत तय करते हैं। अखिलेश यादव ने इस सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर पूर्वांचल में इस वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।
 

Home / Varanasi / सपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, अखिलेश यादव इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.