scriptअमर सिंह RSS को अपनी पैतृक सम्पत्ति दान करने पहुंचे रजिस्ट्री ऑफिस, इतने करोड़ की है दौलत | Amar Singh Donate His parental property to RSS Know How Much | Patrika News
आजमगढ़

अमर सिंह RSS को अपनी पैतृक सम्पत्ति दान करने पहुंचे रजिस्ट्री ऑफिस, इतने करोड़ की है दौलत

आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती को दान कर रहे हैं अपनी पैतृक समपत्ति, करोड़ों के मकान के साथ काफी जमीन भी है शामिल।

आजमगढ़Feb 20, 2019 / 05:15 pm

रफतउद्दीन फरीद

Amar Singh

अमर सिंह

आजमगढ. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा अपनी संपत्ति दान करने की चर्चा पर लगभग विराम लग गया है। उन्होंने अपने पैतृक गांव तरवां स्थित लगभग 12 करोड़ रुपये के मकान व जमीन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती को दान करने का फैसला कर लिया है। इसी क्रम में अमर सिंह बुधवार को लालगंज तहसील में अपने पैतृक गांव तरवां की 12 करोड़ की संपत्ति सेवा भारती को रजिस्ट्री करने पहुंचे। राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपालसिंह ददवाल भी मौजूद रहे।
लालगंज तहसील में संपत्ति बैनामा (रजिस्ट्री) करने के बाद राज्यसभा सदस्य पैतृक गांव तरवां पहुंचे। अमर सिंह के करीबी वीरभ्रद प्रताप सिंह ने बताया कि पहले तो जमीन लीज पर देने की बात चल रही थी। लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ रुपये की संपत्ति को दान देने का फैसला लिया है। यह जमीन राष्ट्रीय सेवा भारती के सिपुर्द होगी। यह संस्था इस स्थान पर अमर सिंह के पिता स्व. हरीश चंद्र सिंह यानी ठाकुर हरीश चंद्र सेवा केंद्र के नाम पर स्कूल समेत अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को संचालित करेगी।
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि लालगंज तहसील के निबंधन कार्यालय में 20 फरवरी को आकर राष्ट्रीय सेवा भारती के नाम जमीन रजिस्ट्री करेंगे। सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहे। कहा कि इस जमीन पर ठाकुर हरीश चंद्र सेवा केंद्र की स्थापना होगी। अमर सिंह 23 फरवरी को कानपुर में आयोजित होने वाले आरएसएस के प्रमुख कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह आरएसएस का निजी कार्यक्रम होगा।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / अमर सिंह RSS को अपनी पैतृक सम्पत्ति दान करने पहुंचे रजिस्ट्री ऑफिस, इतने करोड़ की है दौलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो