scriptआजमगढ़ में अंबेड़कर प्रतिमा टूटने के बाद आक्रोश, कई थानों की पुलिस पहुंची | Ambedkar Statue Broaken in Azamgarh | Patrika News

आजमगढ़ में अंबेड़कर प्रतिमा टूटने के बाद आक्रोश, कई थानों की पुलिस पहुंची

locationआजमगढ़Published: Jun 20, 2019 02:31:03 pm

बरदह थानाक्षेत्र के चौकी गांव की दलित बस्ती के सामने स्थित डा. भीमराव अंबेडकर तोड़ी गयी।
पुलिस करा रही मरम्मत, कुछ लोगों को शक बस्ती का ही कोई कर रहा यह काम।

Ambedkar Statue Broaken

क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा

आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव के दलित बस्ती के पास स्थित अंबेडकर प्रतिमा बीती रात फिर किसी अराजकत्व ने तोड़ दिया। दो माह के भीतर दूसरी बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बस्ती का ही कोई व्यक्ति यह काम कर रहा है। फिलहार पुलिस मौके पर है और प्रतिमा मरम्मत का काम चल रहा है।
बता दें कि बरदह-मुक्तीपुर मार्ग पर स्थित चौकी गांव की दलित बस्ती के सामने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की रात किसी अराजकतत्व ने प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया। गुरूवार की सुबह लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो आक्रोश बढ़ गया। सैकड़ों की संख्या में दलित वहां पहुंच गए और घटना की जानकारी बसपा जोनल कोआर्डीनेटर हरिश्चंद गौतम को दी। इसी बीच पुलिस को भी घटना की जानकारी हो गयी। एसओ बरदह राजेश उपाध्याय, सीओ लालगंज अजय कुमार यादव तीन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने लोगों को समझबुझाकर शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत करायी। इसके दो माह पहले भी प्रतिमा तोड़ी गई थी उस समय अधिकारियों ने यहां नई प्रतिमा स्थापित करायी थी। पुलिस प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले की तलाश में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कोई स्थानीय ही बार बार प्रतिमा को तोड़ रहा है ताकि खुद को दलितों का नेता साबित कर सके। वैसे पुलिस इस मामले में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो