scriptनचनियां ने बड़े बड़ों को नचाया, जीवन भर रखेंगे यादव: आम्रपाली दुबे | Amrapali Dubey big statement said Nachania made elders dance | Patrika News

नचनियां ने बड़े बड़ों को नचाया, जीवन भर रखेंगे यादव: आम्रपाली दुबे

locationआजमगढ़Published: Jun 26, 2022 08:36:25 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत से गदगद भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दावा किया कि नचनिया ने बड़े-बड़ों को नचा दिया। उन्होंने वादा किया कि अब निरहुआ और उनके साथ आजमगढ़ में ही रहेंगे और यहीं फिल्म बनाएंगे। साथ ही जिले के विकास का काम करेंगे। यही नहीं आम्रपाली वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा आम चुनाव में निरहुआ के लिए आर्शीवाद मांगना नहीं भूली।

फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे

फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ संसदीय सीट से फिल्म स्टार दिनेष लाल यादव निरहुआ की जीत के बाद भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोग खुशी से झूमते नजर आए। चुनाव में निरहुआ की जीत के लिए लगातार एक महीने तक क्षेत्र में रही फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रविवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया लोगों को पता चल गया होगा कि नचनिया ने कैसे बड़े बड़ो को नचा दिया। साथ ही वादा किया कि अब निरहुआ और उनकी टीम के लोेग आजमगढ़ में ही रहेंगे और यहीं फिल्म बनाने के साथ जिले के विकास को गति प्रदान करेंगे।

मीडिया से बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा कि यह आजमगढ़ के लोगों की जीत है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि अब देश और प्रदेश के लोग विकास के साथ चलना चाहते हैं। इसे लोगों ने प्रमाणित कर दिया है। सपा के बड़े नेताओं द्वारा दिनेश लाल यादव निरहुआ को नचनिया कहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसपर हमें कुछ नहीं कहना हैं, यह उन लोगों की सोच को दर्शाता है। आजमगढ़ के लोगों ने ऐसा बोलने वालों को खुद जवाब दे दिया है। देखिए एक नचनिया ने कैसे बड़े बड़ों को नचा दिया है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर की जीत ऐतिहासिक है। जिले का विकास हमारे सांसद की प्राथमिकता होगी। निरहुआ और उनकी टीम आजमगढ़ में रहकर काम करेगी। यही फिल्में बनाई जाएंगी। लोगों के लिए रोजगार कि अवसर पैदा किए जाएंगे। साथ ही हम अपनी भोजपुरी की विरासत को भी आगे बढ़ाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो