scriptफोेन पर पति की डांट से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या | Angry woman commits suicide in Azamgarh | Patrika News

फोेन पर पति की डांट से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या

locationआजमगढ़Published: Jan 15, 2021 06:46:20 pm

रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब में नौकरी करता है पति
महिला का शव पेड़ से लटकता देख सन्न रह गए लोग
दीदारगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव की घटना, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

azamgarh news

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब गए पति ने फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर पत्नी को डांट दिया तो नाराज पत्नी ने घर के पास स्थित अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी अशोक कुमार यादव रोजी रोटी के लिए सऊदी गया है। गुरुवार की रात उसने अपनी पत्नी सीमा (30) को फोन किया। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर अशोक ने उसे डांट दिया। पति की डांट से नाराज पत्नी ने फोन काट दिया। उसने कई बार फोन किया लेकिन पत्नी ने रिसीव नहीं किया। रात में उसने बच्चों को खाना खिलाकर सुला दिया और खुद भी सो गयी। रात में वह किसी समय घर से बाहर निकली और पास में स्थित एक अमरूद के पेड़ से फांसी लगा ली। रात में बच्चों की नींद टूटी तो वे मां को खोजने लगे।

परिवार के अन्य सदस्यों की नींद टूटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। बाहर निकलने पर पता चला कि महिला का शव अमरूद के पेड़ से झूल रहा था। इसके बाद लोगों ने सीमा के शव को फंदे से उतारा और प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीमा के मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की दस साल पूर्व शादी हुई थी। वह तीन लड़की व एक लड़के की मां थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो