scriptपूंजीपतियों के साथ मलाई काट रही बीजेपी की सरकार का जाना तय: अरुण राजभर | Arun Rajbhar Said Bhagidari Sankalp Morcha will Form 2022 Government | Patrika News
आजमगढ़

पूंजीपतियों के साथ मलाई काट रही बीजेपी की सरकार का जाना तय: अरुण राजभर

-भागीदारी संकल्प मोर्चा 2022 में बनाएगा पूर्ण बहुमत की सरकार
-राजनीतिक हिस्सेदारी से ही संभव है गरीब व पिछडों का विकास

आजमगढ़Mar 06, 2021 / 07:34 pm

रफतउद्दीन फरीद

मंचासीन अरुण राजभर व अन्य नेता

दौसा में स्थापित होंगे रोजगार और विकास के नए आयाम-मुरारी,दौसा में स्थापित होंगे रोजगार और विकास के नए आयाम-मुरारी,मंचासीन अरुण राजभर व अन्य नेता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा महाराजा सुहेलदेव के 1012वीं जयंती के मौके पर शनिवार को शहबाजपुर में वंचित समाज एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण राजभर, प्रदेश महासचिव चन्द्रजीत राजभर ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। दावा किया कि वर्ष 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा।

अरुण राजभर ने कहा कि सुहेलदेव का पूरा जीवन आदर्श है। ऐसे योद्धा से हम सीख लेकर अपने समाज को आगे बढ़ा सकते है। आज के दौर में राजनैतिक में हिस्सेदारी हासिल करके ही हम वंचित समाज का उत्थान कर सकते है। राम के नाम पर वोट लेकर भाजपा सरकार हमारा विकास रोक रही है। हम अगला चुनाव सुहेलदेव राजभर के नाम पर लड़ेंगे और वादाखिलाफी और पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कल तक हमें कमजोर समझती थी, अब मजबूत समझ रही हैं यह हमारी उपलब्धि हैं। भागीदारी संकल्प मोर्चा निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क स्वास्थ सेवा, बरोजगार युवको को नौकरी, घरेलू बिजली बिल माफ के वादे के साथ जनता के बीच जाएगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राजभर ने आंगतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन मुन्ना राजभर ने किया।

इस अवसर पर डा. चन्द्रभूषण, गीता गिरी, प्रमोद राजभर, कैलाशी प्रभारी, मुहम्मदाबाद, पंकज राजभर, सूर्यनाथ राजभर, सूर्यनाथ, संजय राजभर,सुजीत राजभर, अशोक राजभर, आकाश, अरविन्द राजभर, केशव राजभर, संजय राजभर, लालबिहारी राजभर, मोहम्मद आरिफ, आशा देवी, राधिका राजभर, मनीषा चैहान, आरती भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो