आजमगढ़Published: Oct 16, 2022 03:49:16 pm
Ranvijay Singh
बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में मेला देखने गई नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद हाथ की नस काटकर उसके हत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी नौशाद ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है लेकिन पुलिस को अब भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ जब पुलिस आरोपी को लेकर पीड़िता का पर्स बरामद करने गई तो उसने फायरिंग की। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल है। उसके अवैध कब्जे पर पुलिस ने बुलडोजर चला दिया है।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. बलिया जिले के नगरा में मेले गई नाबालिग लड़की के अपहरण कर उसकी हत्या के प्रयास के ममाले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार नौशाद की निशानदेही पर पीड़िता का पर्स और ब्लेड बरामद कर लिया है लेकिन इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया है। आरोपी ने सामुहिक दुष्कर्म का जुर्म स्वीकार कर लिया है वहीं पुलिस अब भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दूसरी तरफ ग्रामीणों के दबाव में पुलिस द्वारा आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। इसके बाद भी तनाव बना हुआ है।