scriptभाजपा नेता के पुत्र, भतीजे सहित पांच पर एफआईआर | Azamgarh BJP leader Son nephew FIR MNREGA workers Beaten up | Patrika News

भाजपा नेता के पुत्र, भतीजे सहित पांच पर एफआईआर

locationआजमगढ़Published: Jun 14, 2020 06:39:08 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

भाजपा जिला अध्यक्ष के पुत्र की दबंगई, मनरेगा मजदूरों को साथियों के साथ मिलकर पीटा

भाजपा नेता के पुत्र, भतीजे सहित पांच पर एफआईआर

भाजपा नेता के पुत्र, भतीजे सहित पांच पर एफआईआर

आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उबारपुर में भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के पुत्र की दबंगई सामने आयी है। अध्यक्ष के पुत्र ने साथियों के साथ मिलकर शनिवार को मनरेगा मजदूरों की पिटाई कर दी। इससे नाराज मजदूरों ने जाम कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने जिलाध्यक्ष के पुत्र, भाई, भतीजा समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में शनिवार सुबह लगभग नौ बजे मनरेगा मजदूर नहर की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के इशारे पर उनके परिवार के लोगों ने मनरेगा मजदूरों की पिटाई की। पिटाई से दो मजदूर पप्पू उर्फ वेद प्रकाश (35 वर्ष) पुत्र गुनई राम, रवि (24 वर्ष) पुत्र रामदेव घायल हो गए। इससे नाराज मजदूरों ने गोसाई की बजार में सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तो मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें ट्यूबवेल पर ले जाकर पीटा गया और जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज दी गयी।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने इस मामले में रविन्द्र पुत्र रामदेव की तहरीर पर जय हिन्द पुत्र सूर्यनाथ राय, सत्यम पुत्र ऋषिकांत राय, शिवम पुत्र ऋषिकांत राय, गरुण पुत्र जय हिद, मलखान पुत्र अवधू राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो