scriptलल्लू की गिरफ्तारी गैरकानूनी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा जनता की अदालत में करेंगे गुहार | Azamgarh Congress jila adhyaksh Praveen K Singh Lallu Arrest Illegal | Patrika News

लल्लू की गिरफ्तारी गैरकानूनी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा जनता की अदालत में करेंगे गुहार

locationआजमगढ़Published: Jun 02, 2020 09:24:21 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी की जिला इकाई ने इसके खिलाफ महाअभियान चलाने का फैसला किया है।

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

आजमगढ़. कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी पर कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी की जिला इकाई ने इसके खिलाफ महाअभियान चलाने का फैसला किया है।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गैरकानूनी तरीके से की गई गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी। हम गैरकानूनी तरीके से की गई गिरफ्तारी को जनता के अदालत में भी ले जाएंगे। एक-एक गांव और एक-एक गरीब, मजदूर की झोपड़ी तक अपनी बात पहुंचाएंगे। गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों, पीड़ितों की सेवा करते रहेंगे। लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिकों को राहत मिले। भाजपा सरकार गरीबों मजदूरों का दमन करे, हम सेवा करेंगे। अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक भोजन पहुंचाया है। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की। 22 जिलों में साझी रसोई घर चलाया गया। 40 हाईवे स्टॉल्स लगाकर नाश्ता, खाना वितरित किया गया। बिलाल अहमद, सुरेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, अब्दुल रहमान, आशुतोष रजक, वीरेंद्र चैहान, बृजेश पांडे, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो