scriptडीएम ने सपा के आरोप को बताया बेबुनियाद, कहा समाजवादी पार्टी ने खुद रद्द की है अपनी जनसभा | Azamgarh Dm Big Statement on being canceled Akhilesh yadav Rally | Patrika News

डीएम ने सपा के आरोप को बताया बेबुनियाद, कहा समाजवादी पार्टी ने खुद रद्द की है अपनी जनसभा

locationआजमगढ़Published: May 10, 2019 12:54:19 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर लगाया था रैली रद्द होने का आरोप

Akhilesh yadav Rally

Akhilesh yadav Rally

आजमगढ़. लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानि 10 मई को अखिलेश यादव की होने वाली चार जनसभाओं को रद्द करने की घोषणा समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को करते हुए जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में चुनावी खर्च को बढ़ाने का आरोप लगा दिया। जिसपर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने न ही चुनाव खर्च के दर में कोई बढ़ोत्तरी की है और न ही अखिलेश यादव की जनसभाओं को निरस्त किया है। जिलाधिकारी ने सपा द्वारा लगाए गए सभी आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा सपा ने अपनी चारों जनसभा को खुद निरस्त कराया है।

बता दें कि आजमगढ़ के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने गुरूवार की देर शाम प्रेस नोट जारी कर आरोप लगाया कि सत्ता के दवाब में निर्वाचन से जुड़ी संस्थाएं मुख्य रूप से जिला प्रशासन तकनीकी दृष्टि से इस चुनाव को रदद् कराने का बहाना ढूंढ रहा है। इसलिए चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन शेष रहते हुए चुनाव मद में होने वाले खर्चे की पूर्व निर्धारित दरों को संशोधित कर दिया गया है। सत्ता एवं प्रशासन की इस मिलीभगत के चलते सपा अध्यक्ष की शुक्रवार को होने वाली रैलियों को निरस्त कर दिया गया है। आजमगढ़ में अखिलेश यादव को सगड़ी, आजमगढ़ यादव को सगड़ी, आजमगढ़ सदर, गोपालपुर व मेहनगर विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सभा करनी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो