हालात बदतर :- उन्होंने कहा कि आजमगढ़-गोरखपुर रोड पर पानी आ गया है। रेगुलेटर टेकनपुर बरदहुवां नाला पर बाढ़खण्ड के अधिकारियों के लापरवाही के कारण रेगुलेटर खराब हो गया है जिससे घाघरा का पानी भी छोटे सरयू में जा रहा है जिससे उस इलाके की समस्या और बढ़ गयी है यह घटना पहली बार हुई है। टेकनपुर, खेतापुर, सहनूपुर, सहबलिया, गांगेपुर, नैनीजोर, हाजीपुर, खरैलिया, बेलहिया, इस्माइलपुर, हैदराबाद का हमने दौरा कर देखा है यहां हालात बदतर हैं। तमाम जगहों पर बन्धे में रिसाव हो रहा है लेकिन बाढ़ विभाग की तरफ से न कोई इन्तजाम है न पहले से ही कोई तैयारी की गयी। घाघरा का पानी बराबर बढ़ता जा रहा है। घाघरा नदी से प्रभावित गांवों में पानी घुस गया है। लोग घरों में चारपाई डालकर बैठे हुए हैं। सरकार से कोई भी व्यवस्था अभी तक नहीं की गयी है। नावों का भी इन्तजाम अभी तक नहीं है। जिससे लोग घरों से निकलकर बन्धे पर आ सकें।
जनता बहुत ही असहाय व परेशान :- इस बाढ़ की विभिषिता में जनता बहुत ही असहाय व परेशान है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को जनता की चिन्ता नहीं है। केवल वोट की राजनीति करने के लिए अयोध्या में तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों के गन्ने का 70 प्रतिशत भुगतान बाकी है। किसानों के पास इस संकट की घड़ी में एक भी रूपया नहीं है जिससे की अपनी समस्या का सामधान कर सके। किसान दाने-दाने को परेशान हैं।
जांच कराकर मुआवजा बांटें :- समाजवादी पार्टी आजमगढ़ मांग करती है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की प्रर्याप्त व्यवस्था करायी जाय। गन्ना व धान की फसलें जो नष्ट हो गयी हैं। उसकी जांच कराकर मुआवजा दिया जाय। तत्काल उनके खाने और पशुओं के चारा आदि की व्यवस्था करायी जाय। विजली, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की विजली काट दी गयी है। वहाॅ पर मिट्टी का तेल उपलब्ध कराया जाय क्योंकि लोग अंधेरे में रह रहे हैं। तमाम घर गिर रहे हैं। उसका मुआवजा देने की मांग करती है और जनता की सुरक्षा, खाने आदि का इन्तजाम सरकार को करना चाहिए।
इस दौरान जयराम सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी, शिवसागर यादव, लौहर यादव अध्यक्ष प्रधान संघ, सूर्यभान यादव, नारद पटेल, रामशब्द यादव, अरविन्द यादव प्रधान, बुल्लूलाल पटेल, बृजभान, अविनेष पटेल, हरिनरायन यादव, बृजेश यादव आदि लोग थे।