scriptAzamgarh News 3 Nigerian arrest for cheating a girl from Ballia | साइबर क्राइम में 3 नाइजीरियन गिरफ्तार, Instagram के जरिए बलिया की युवती से ठगे थे 32 लाख | Patrika News

साइबर क्राइम में 3 नाइजीरियन गिरफ्तार, Instagram के जरिए बलिया की युवती से ठगे थे 32 लाख

locationआजमगढ़Published: Sep 18, 2023 12:20:02 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

Azamgarh News: बलिया की रहने वाली युवती से शादी में महंगे गिफ्ट देकर साइबर ठगी करने वाले साइबर ठगों को आजमगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों शख्स नाइजीरिया के निवासी हैं।

Azamgarh News 3 Nigerian arrest for cheating a girl from Ballia
आजमगढ़ की साइबर टीम ने 32 लाख की ठगी करने वाले 3 नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है।
Azamgarh News: आजमगढ़ साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने विदेशी नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नई दिल्ली से की गयी है। इन सबके खिलाफ बलिया के सहतवार थानाक्षेत्र की एक युवती ने आजमगढ़ के रानी की सराय स्थित साइबर क्राइम थाने में 32 लाख रुपए ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साइबर पुलिस के अनुसार सभी नाइजीरियन गैंग के सदस्य हैं। ये सभी महंगे गिफ्ट का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.