
azamgarh news
आजमगढ़ में मायके में रह रही एक विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की आत्महत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। अभी 9 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। विवाहित के इस कदम के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि विवाहिता कुछ दिन पूर्व से मानसिक रूप से परेशान थी। वह छठ पूजा से कुछ देर पहले ही घर वापस आई थी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मायके में रह रही चित्रा तिवारी पुत्री रमेश तिवारी निवासी विशुनपुर अपने पड़ोसी के साथ छठ पूजा में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुई और पूजा के बाद घर आकर उपर के कमरे में चली गई। 9.30 बजे भतीजे ने आवाज़ लगाई, नहीं सुनने पर परिजन पंहुचे और देखा तो चित्रा ने दुपट्टे के सहारे कमरे में चुड़ला से फांसी लगाकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर आजमगढ़ में स्थित अस्पताल पर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुनः परिजन घर पर लेकर पहुंचे इसके बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिता रमेश तिवारी की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुट गई। विदित हो कि चित्रा तिवारी का विवाह 21 अप्रैल वर्ष 2024 को दिव्यांशु पुत्र राजेश निवासी फतेहपुर मंडाव थाना रामपुर बेलोली के साथ हुआ था। वह अपने माता-पिता की चार पुत्रियां में सबसे छोटी थी।
Published on:
09 Nov 2024 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
