scriptएक दूजे के हुए प्रेमी युगल, थाने में पुलिस की मौजूदगी में लिए सात फेरे | Azamgarh Polic get marriage lovers couple in temple of Police Station | Patrika News

एक दूजे के हुए प्रेमी युगल, थाने में पुलिस की मौजूदगी में लिए सात फेरे

locationआजमगढ़Published: Jul 23, 2022 01:54:38 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

आजमगढ़ जिले में प्रेमियों की जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों परिवारों को शादी के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पुलिस चौकी में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गयी।

मंदिर में शादी करता प्रेमी युगल

मंदिर में शादी करता प्रेमी युगल

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. कहते हैं कि इश्क के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। कुछ ऐसा ही आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां परिवार के लाख विरोध के बाद भी प्रेमी युगल ने मिलना नहीं छोड़ा तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। थाने में भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाह के लिए राजी कर लिया। इसके बाद पुलिस चौकी में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गयी।

मामला गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिसया गांव का है। उक्त गांव का रहने वाला सौरभ कुमार पुत्र विनोद व माला पुत्री चंद्रिका का 1 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ने लगा और वे एक साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। परिवार के चोरी छिपे दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। इसी बीच इसकी जानकारी माला के परिवार के लोगों को हो गयी।

शुक्रवार की सुबह माला के परिजन गंभीरपुर पुलिस को सौरभ कुमार के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों को थाने में बुला लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। दिन भर पंचायत चली लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को समझाकर शादी के लिए राजी कर लिया। फिर क्या था, देर शाम पुलिस चौकी परिसर में बने मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर सौरभ व माला ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूरदान हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें सुखमय जीवन का आर्शीवाद दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो