आजमगढ़

आजमगढ़ पुलिस ने पांच लुटरों पर घोषित किया 25-25 हजार का इनाम

लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे पांच शातिर लुुटेरों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य नेे 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेेज कर दिया है।

आजमगढ़Jul 12, 2022 / 06:37 pm

Ranvijay Singh

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दिया है। एक तरफ पुलिस जहां फरार चार नकल माफियओं के संपत्ति को कुर्क कराने की कोशिश में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं में फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। अगर इनामी बदमाश कोर्ट में सरेंडर नहीं करते अथवा उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस इनके खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिन पांच बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है वे सभी जहानागंज क्षेत्र में हुई लूट, डकैती व छिनैती की घटना में फरार चल रहे हैं। बदमाशों पर जहानागंज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह में मऊ जिले के भी तीन बदमाश शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने फरार चल रहे गिरोह के इन सदस्यों पर आठ जुलाई को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का निर्देश दिया था जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
इसके बाद भी बदमाश न तो गिरफ्तार हुए और ना ही कोर्ट में आत्मसमपर्ण किए।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बदमाश स्वयं, अपने गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक लाभ हेतु लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जहानांगज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश अवधराज राजभर निवासी सिगाड़ी, थाना मोहम्मदाबाद, अजय यादव निवासी कयानपुर, थाना मोहम्मदाबाद, मऊ, रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई निवासी भीखमपुर, थाना जहानागंज, मनोज यादव उर्फ मोनू निवासी श्रीनगर सियरहा, थाना बिलरियागंज व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा, थाना सरायलखन्सी, मऊ की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.