scriptदुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार | Azamgarh police arrested rape accused | Patrika News

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

locationआजमगढ़Published: Jul 31, 2018 08:39:22 pm

Submitted by:

Devesh Singh

पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया आरोपी

Accused arrest

Accused arrest

रिपोर्ट-रणविजय सिंह
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में बीते 18 जुलाई को 17 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी मंगलवार को पल्थी बाजार में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
दीदारगंज थाने में बीते दिनों दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी द्वारा नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार को दिन में थानाध्यक्ष दीदारगंज आरके सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि फरार चल रहा आरोपी पल्थी बाजार में मौजूद है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बताई गई हुलिया के अनुसार चिन्हित किए गए स्थान पर मौजूद आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया नरेंद्र उर्फ पलालू पुत्र शंभू राम दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुआईं गांव का निवासी बताया गया है। पकड़ा गया आरोपी घटना के दौरान अपने रिश्तेदारी गया हुआ था बीते 18 जुलाई को उसने शौच के लिए सिवान की ओर जा रही किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए फरार हो गया।
यह भी पढ़े:-खतरे के निशान से कुछ मीटर दूरी पर है गंगा का जलस्तर, फिर भी लगा रहे हैं मौत की छलांग
पुलिस की सक्रियता से पकड़ाया आरोपी

आम तौर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधिक मेहनत नहीं करती है जिसके चलते आरोपियों को फरार होने का मौका मिला जाता है लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप को गंभीरता से लिया। इसके चलते आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने पीडि़ता से आरोपी के हुलिये की जानकारी ली। इसके बाद मुखबिरों को जाल बिछा दिया। पुलिस ने मुखबिरों को आरोरी के हुलिये की जानकारी दी थी। मुखबिरों ने जब आरोपी को देखा तो हुलिए के आधार पर ही उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जिससे वह पकड़ा गया।

यह भी पढ़े:-दिल्ली से बरामद हुई 18 नेपाली लड़कियां, अरब देशों में भेजने की थी तैयारी

आजमगढ़ में बढ़ रही है रेप की घटना
आजमगढ़ में रेप की घटना बढ़ रही है। पूर्व में छेडख़ानी का विरोधी करने पर एक दलित किशोरी को जला दिया गया था बाद में उसकी मौत हो गयी थी। इस घटना से सियासी जगत में तूफान मचा दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार पर कानून व्यवस्था कायम करने में फेल होने का आरोप लगने लगा था इसके बाद से पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए काफी प्रयास किये हैं लेकिन अभी पूरी सफलता नहीं मिली है।
यह भी पढ़े:-ब्रेन ट्यूटर को मात देने वाली सोनिया बनी मिसेज इंडिया, प्रेरणादायक है काशी की इस बेटी की कहानी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो