scriptसाथी ने मोबाइल के लिए कर दी थी आटो चालक की हत्या | Azamgarh Police disclosed Auto driver murder case | Patrika News
आजमगढ़

साथी ने मोबाइल के लिए कर दी थी आटो चालक की हत्या

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव के पास आठ माह पूर्व आटो चालक की आटो रिक्शा में हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया।

आजमगढ़Aug 02, 2019 / 07:09 pm

Devesh Singh

Murder

Murder

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर गांव के पास आठ माह पूर्व आटो चालक की आटो रिक्शा में हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने शुक्रवार को घटना का खुलासा किया। आटो चालक को उसके साथी ने शराब के नशे में मोबाइल के लिए हत्या कर दी थी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन भी बरामद करने का दावा किया है।

रानी के सराय थाना क्षेत्र के सहेगड़ा गांव निवासी अनिल उर्फ बबलू पुत्र सुबेदार आटो रिक्शा चालक था। पांच दिसम्बर 2018 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अबूसईदपुर के पास से उसका आटो में शव मिला था। अज्ञात के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। जांच के दौरान अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र रामनयन सिंह ग्राम रूदरी थाना रानी की सराय का नाम प्रकाश में आया था। घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए मुम्बई चला गया। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गंभीरपुर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह अपने हमराही अमरजीत यादव व बैजनाथ के साथ मुहम्मदपुर के पास कोहड़ौरा बाइपास से गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त दीपक सिंह ने बताया कि वह अनिल के साथ फरिहां बाजार से शराब लिया और साथ में पी थी। मोबाइल व बची शराब को लेकर विवाद हो गया। उसने अनिल का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इसके बाद वह फरार हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो