पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एक माह में गंभीर अपराध में शामिल 336 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शस्त्र माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक रिवाल्वर, 29 पिस्टल, एक बंदूक, 76 तमंचा बरामद किए। वहीं मुख्तार अंसारी गिरोह को असलहा उपलब्ध कराने वाले सात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 पिस्टल, एके-47 के 22 कारतूस बरामद किए।
इस अवधि में 17 स्थानों पर हुई पुलिस मुठभेड़ में टाप-10 के 29 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए और दो बदमाश पुलिस की गोली से जख्मी हुए थे। पुलिस ने सात चार पहिया व 25 बाइक भी बरामद किया। शराब व मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो हजार लीटर शराब, सवा किलो गांजा भी बरामद किया।
अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। जिले को अपराध मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। काफी हद तक हम इसमें सफल भी हुए है। पुलिस के बेहतर कार्य के लिए इनाम की घोषणा हुई है। इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा।
BY Ran vijay singh