scriptशादी के झांसे में शारीरिक शोषण की शिकार हुई युवती | Azamgarh Police register FIR against four person in Rape case | Patrika News

शादी के झांसे में शारीरिक शोषण की शिकार हुई युवती

locationआजमगढ़Published: Nov 16, 2019 07:44:26 pm

Submitted by:

Devesh Singh

शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण का शिकार हुई युवती ने जहानागंज थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Rape case

Rape case

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण का शिकार हुई युवती ने जहानागंज थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि स्थानीय चक सहदरिया ग्राम निवासी जावेद अख्तर पुत्र निसार पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी व उसके परिजनों ने पीड़िता से शादी करने से इनकार करते हुए उसे जानमाल की धमकी दी।
पति समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
आजमगढ़। दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता ने शुक्रवार को महिला थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शहर के गुरुटोला मुहल्ला स्थित मायके में रहने वाली संजू पुत्री बेचू राम प्रजापति का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर बीते 6 सितंबर की सुबह उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति प्रदीप पुत्र राम नयन प्रजापति निवासी ग्राम बांसगांव आमेपुर थाना क्षेत्र अतरौलिया समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो