आजमगढ़

सात महीने पहले सऊदी अरब गये आजमगढ़ के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

दोस्त से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा

आजमगढ़Oct 19, 2019 / 09:38 pm

Akhilesh Tripathi

सऊदी अरब गये आजमगढ़ के युवक की मौत

आजमगढ़. रोजी रोटी के चक्कर में सात माह पहले खाड़ी देश सउदी अरब गया एक युवक शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। दुघर्टना के समय युवक अपने दोस्त से मिलकर कार से लौट रहा था। बेटे की मौत की सूचना से घर में कोहराम मचा है। लोग अब शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार गांव निवासी विनोद यादव 35 फर्नीचर का अच्छा कारीगर था। घर की आर्थिक तंगी को देखते हुए वह सउदी अरब चला गया था। दस माह पूर्व वह छुट्टी पर घर आया था। परिजनों के मुताबिक छुट्टी समाप्त होेने के बाद सात माह पूर्व वह फिर सउदी वापस चला गया। शुक्रवार को पूर्वांह्न करीब 10 बजे वह अपने दोस्त से मिलने बीसा कार से गया था। कार उसके साथ काम करने वाला कश्मीरी युवक चला रहा था। वापस लौटते समय रास्ते में पीछे से चार पहिया वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर से टकरा गयी। दुर्घटना में कश्मीरी युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल विनोद को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गयी। परिवारवालों को शनिवार की सुबह दुर्घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
BY- RANVIJAY SINGH
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.