शहर के मातबरगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे। 26 अप्रैल को उन्होंने अपनी पुत्री की शादी तय की थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। खरीदादी आदि का कार्य पूर्ण हो चुका था। यहां तक कि करीबी रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे। इसी बीच बैंक मैनेजर कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए।
उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर स्थित एल थ्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत और बिगड़ गयी। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां गम में बदल गयी है।
BY Ran vijay singh