scriptमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर बीजेपी निकालेगी 150 किलोमीटर पदयात्रा | Bjp 150 kilometer padyatra on Mahatma Gandhi jayanti Year | Patrika News

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर बीजेपी निकालेगी 150 किलोमीटर पदयात्रा

locationआजमगढ़Published: Nov 19, 2018 05:34:45 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

प्रत्येक विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओ की 6 टोलियां बनाकर एक दिन में 10 किलोमीटर की यात्रा तय की जायेगी।

Bjp 150 kilometer padyatra

बीजेपी की 150 किलोमीटर की पदयात्रा

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा निकाली जायेगी। सदर विधानसभा की सोमवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी।
सदर विधानसभा के पदयात्रा प्रभारी पंकज सिंह कौशिक ने सदर विधानसभा के चारों मंडलों में पदयात्रा प्रभारियों की नियुक्ति की। नगर मंडल के पदयात्रा प्रभारी मृगांक शेखर सिन्हा, पल्हनी मंडल के पदयात्रा प्रभारी सुरेश शर्मा, रानी की सराय मंडल के पदयात्रा प्रभारी सत्य प्रकाश पाण्डेय, हाफिजपुर मंडल के पदयात्रा प्रभारी भरत साहनी को बनाया गया।

पदयात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओ की 6 टोलियां बनाकर एक दिन में 10 किलोमीटर की यात्रा तय की जायेगी। कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों व विचारों से लोगों से अवगत करायेगे। इस दौरान कार्यकर्ता जनसमस्याओं की जानकारी एकत्रित कर सरकार को बताने का कार्य करेंगे। ताकि सरकार स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान निकाल सके।

इस अवसर पर सदर विधानसभा संयोजक दीप नारायण मिश्रा, सदर विधानसभा प्रभारी सुर्यमणी सिंह , जिला महामंत्री जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता,रानी की सराय मंडल अध्यक्ष धनंजय राय, आशुतोष पाठक, सुरेन्द्र सिंह, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो