आजमगढ़

पूर्वात्तर में विजय के जश्न में डूबे भाजपाई, 2019 में फतह का किया एलान

कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया

आजमगढ़Mar 05, 2018 / 08:47 am

sarveshwari Mishra

BJP

आजमगढ़. त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय विधानसभा चुनाव में मिली सफलता का जश्न भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा रविवार को नगर अध्यक्ष विनयप्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में विजय उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया गया।
 


विजय उत्सव को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेते हुए सुशासन व विकास के माध्यम से अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही है। इन तीनों राज्यों में भाजपा को मिली सफलता सुशासन व विकास का परिणाम है। हमारा दायित्व और बढ़ गया है हमें सरकार की योजनाओ को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरे मनोयोग से करना है और हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है।

विजय उत्सव में नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिंहा, अशोक सोनकर, आशीष दुबे, जूही श्रीवास्तव, डा श्याम नरायन सिंह, सुक्खू राम भारती, अमित सिंह, अमन गर्ग, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, विक्की सिंह, पंकज मोदनवाल, राजीव सिंह पप्पू, शैलेन्द्र अग्रवाल, आदर्श शुक्ला, अभिनव श्रीवास्तव, संतोष शिल्पकार, सुधीर गुप्ता, ऋषभ सिंह रानू सहित नगर कार्यकारिणी कार्य समिति, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Home / Azamgarh / पूर्वात्तर में विजय के जश्न में डूबे भाजपाई, 2019 में फतह का किया एलान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.