scriptभाजपा ने किया संगठन का विस्तार, इन नेताओं की दी गयी बड़ी जिम्मेदारी | Bjp give big responsibility to backward leaders before Loksabha chunav | Patrika News

भाजपा ने किया संगठन का विस्तार, इन नेताओं की दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

locationआजमगढ़Published: Aug 23, 2018 08:47:59 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कोशिश

bjp

बीजेपी

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक गुरूवार को जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गयी। जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया के जिला कार्यसमिति में संतराम निषाद, सुजीत कुमार जायसवाल, कर्मवीर शर्मा व नीरज मौर्या को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।
डॉ. जेएल राजभर व अशोक मौर्या को जिला महामंत्री, रवि कुमार गुप्ता, धरमू चौहान, रामकुंवर चौहान, गोविन्द यादव को जिलामंत्री बनाया गया। मिथिलेश चौरसिया को जिला मीडिया प्रभारी, नन्दन जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष व विजय प्रकाश प्रजापति जिला कार्यालय प्रभारी बनाये गये। इसके अलावा हरिलाल यादव, राकेश चौहान, जय नरायन शर्मा, अंकित जायसवाल, संतोष निषाद, उमाशंकर प्रजापति, ओंमप्रकाश बिंद, अखिलेश गुप्ता, अर्पित मौर्या, राजाराम राजभर, अवधेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, जिला कार्यालय सहायक के पद की जिम्मेदारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्मठता के साथ करें ताकि आगामी चुनाव में भाजपा एक बार फिर दिल्ली में अपना परचम लहराया जा सके। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि नई कार्यसमिति की गठन से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए पीएम मोदी व योगी सरकार कटिबद्ध है। इस अवसर पर सभी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो