scriptआजमगढ़ में बीजेपी नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या | BJP Leader Area panchayat member shot dead in Azamgarh | Patrika News

आजमगढ़ में बीजेपी नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या

locationआजमगढ़Published: Oct 09, 2020 09:43:30 am

बाइक सवार बदमाशों ने देर रात दिया घटना को अंजाम
हत्या के बाद लोगों में साफ दिखा गुस्सा, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

azamgarh craim

हत्या के बाद रोते परिवार के लोग

आजमगढ़. पवई थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के पास दुकान बंद कर घर जा रहे बीजेपी नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीररूप से घायल भाजपा नेता को लोग स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक द्वारा हायर सेंटर रेफर करने के बाद ट्रामा सेंटर फूलपुर फिर मंडलीय जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और ना ही पुलिस बदमाशों का कोई सुराग जुटा पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (40) पुत्र बुधई क्षेत्र पंचायत सदस्य था। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा था। रोजी रोटी के लिए उसने पवई चैराहे पर पतंजलि की दुकान खोल रखी थी। गुरुवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह प्रतिदिन की तरह बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह कुछ दूर पहुुंचा था कि पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मारी दी।

सीने में दो गोली लगने के बाद अर्जुन मौके पर ही गिर गया। गोली चलनेे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोग उसे पवई के एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे फूलपुर ट्रामा सेंटर लाया गया लेकिन वहां भी चिकित्सक ने भर्ती नहीं किया। लोग घायल को लेकर मंडलीय जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

अर्जुन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। हत्या क्यों की गयी और किसने की अभी पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष पवई संजय यादव ने बताया कि अर्जुन के सीने में दो गोली मारी गयी गयी है। वारदात की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो