scriptबीजेपी नेता का दावा, युवाओं के दम पर जीतेंगे लोकसभा चुनाव | Bjp leader chandrapal singh statement on loksabha chunav | Patrika News
आजमगढ़

बीजेपी नेता का दावा, युवाओं के दम पर जीतेंगे लोकसभा चुनाव

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र का होगा जोरदार स्वागत

आजमगढ़Oct 13, 2018 / 10:20 pm

Akhilesh Tripathi

Bjp

बीजेपी

आजमगढ़. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र का कार्यकर्ता जिले में भव्य स्वागत करेंगे। स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए शनिवार को कार्यकर्ताआेंं ने रोडवेज स्थित कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तय की। इस दौरान चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गयी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगने और दोनों सीटों पर जीत हासिल करने का अाह्वान किया।

चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र का स्वागत नगर के नेहरू हाल सभागार में आगामी 16 अक्टूबर 2018 को दोपहर 1 बजे से किया जाना तय है। स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजयुमो कायकर्ताओं को चन्द्रपाल सिंह द्वारा जिम्मेदारी दी गयी।

उन्होंने कहा कि कमलेन्द्र मिश्र के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में भारी जोश है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजयुमो अपनी पूरी ताकत झांक कर जिले की दोनों सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेगा। शिवेन्द्र राय ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र का स्वागत नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर से शुरू होगा और यह करतालपुर, ब्रह्मस्थान, पहाड़पुर, आदि स्थानों पर किया जायेगा। इसके बाद भव्य समारोह नेहरू हाल में होगा।

इस अवसर पर आईटी क्षेत्रीय सहसंयोजक निखिल राय, इस्माइल फारूकी, कार्तिकेय सिंह, नितिन उपाध्याय, कुशल सिंह, संतोष पांडेय, धीरज सिंह, शंशाक, रणवीर चौबे, अमन सिंह, शिवेन्द्र राय, गोपाल राय, गोपेश्वर सिंह, विपुल राय, जितेन्द्र सिंह, पंकज माली, एसपाल सिंह, हिमांशु राय, अभिषेक सिंह, अजय यादव, कुणाल सिंह, राज सिंह आदि उपस्थित थे।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो