scriptमिशन-2019 को लेकर BJP ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे पंकज सिंह | BJP Leader Pankaj Singh azamgarh visit for mission 2019 | Patrika News

मिशन-2019 को लेकर BJP ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे पंकज सिंह

locationआजमगढ़Published: May 21, 2018 08:06:54 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

अपने करीबी को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद पंकज सिंह पहली बार जिले में आ रहे हैं।

Pankaj Singh

पंकज सिंह

आजमगढ़. लोकसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए है। सपा बसपा अगर गठबंधन के जरिये वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव को जीतना चाहते है तो भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। संगठन को धार देने के लिए मंगलवार को प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह आजमगढ़ आ रहे है। अपने करीबी को जिलाध्यक्ष बनाने के बाद पंकज सिंह पहली बार जिले में आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें

इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने मारी बाजी, भाजपा को मिली निराशा

उनके इस दौरे का काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कारण कि पंकज सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पंकज सिंह 22 मई को पूर्वाह्न 10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगे। वे नेहरु हाल के सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में भाग लेंगे। जिला महामंत्री ब्रजेश यादव ने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, सांसद, विधायक, चुनाव लड़े हुए पूर्व प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक और सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें

सपा नेता का विवादित बयान, कहा- लड़कियों के अंग प्रदर्शन के कारण बढ़ रही रेप की घटना, मोबाइल फोन रखने पर भी लगे रोक


माना जा रहा है कि बैठक में पीएम मोदी के कार्यक्रम के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। कारण कि बीजेपी के लिए लालगंज सीट को बचाना और आजमगढ़ सीट पर 2009 का प्रदर्शन दोहराना बड़ी चुनौती है। खासतौर पर गठबंधन होने की सूरत में यह परेशानी और बढ़ जायेगी। इसलिए बीजेपी बूथ तक संगठन को मजबूत कर चुनौतियों से निपटना चाहती है।
यहीं वजह है कि पंकज बैठक के बाद स्थानीय लोगों से मुलाकता करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम अभी से तय हो गया है। इस सब के बीच वे पूर्वाह्न 11 बजे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के आवास पर मीडिया से भी बात करेंगे।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो