आजमगढ़

बसपा ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, चंद्रशेखर सहित दर्जन भर नेताओं को पार्टी में किया शामिल

मंडलीय कार्यकर्ता बैठक में पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ने की बनाई रणनीति
केंद्र व प्रदेश सरकार पर बरसे बसपाई, बोले पूंजीपतियों के लिए काम कर रही सरकारें

आजमगढ़Feb 19, 2021 / 07:10 pm

रफतउद्दीन फरीद

भाजपा की बैठक को संबोधित करते जोनल कोआर्डीनेटर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार का भाजपा को बड़ा झटका दिया। पार्टी की मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बीजेपी के दर्जन भर नेताओें को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इस दौरान पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का अह्वान किया गया।

पूर्व सांसद व मंडल कोआर्डिनेटर घनश्याम चन्द्र खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाय। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाकर प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। आज केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर परेशान है। सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा जल्द होने वाली है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनायें। क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद हमें 2022 के मिशन के लिए भी लगना होगा और बहन कुमारी मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाना है।

लालगंज सांसद संगीता आजाद ने कहा कि हमारे पदाधिकारी बूथ और सेक्टर को मजबूत बनाने का काम करें ताकि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बसपा का परचम लहरा सकें। मुख्य कोआर्डिनेटर हरिश्चन्द्र गौतम ने कहा कि आज भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम प्रतिदिन बढ़ रहे है। प्रदेश सरकार का अपराध पर कोई नियन्त्रण नहीं है। यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। हमें हर बूथ पर जीत हासिल करना है।

बैठक को संतोष राम, सिकन्दर कुशवाहा, अरूण पाठक, पूर्व प्रमुख रमेश चन्द यादव, जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अतरौलिया से भाजपा छोड़कर आये चन्द्रशेखर सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी डा. विजय प्रताप व संचालन मुख्य सेक्टर प्रभारी विनोद चैहान ने किया।

इस अवसर पर मऊ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, बलिया अध्यक्ष पटेल राम, उस्मान गनी, अब्दुल्ला, राशिद अहमद, चन्द्रभूषण, रामपाल ठाकुर, अखंड प्रताप सिंह, धीरज कुमार, करूणाकांत मौर्य, लक्षिराम मैनेजर, ओंकार शास्त्री, विजय कुमार, हरिराम भाष्कर, अमरनाथ बौद्ध, संतोष प्रधान, चेतई राम, अश्वनी कुमार, सुरेन्द्र राजभर, राजाराम राजभर, मुस्तनीर फराही, रामजी सरोज, सुभाष सहित जिले के दसों विधानसभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / बसपा ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, चंद्रशेखर सहित दर्जन भर नेताओं को पार्टी में किया शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.