खराब सड़क पर भाजपा सांसद की मां बिफरी, डांट खा कर दिनेश लाल यादव निरहुआ की सिट्टी पिट्टी हुई गुल कहा, बन जाई माई
आजमगढ़Published: Oct 09, 2022 04:10:35 pm
मां ने जब खराब सड़क देखी तो अपने बेटे भाजपा सांसद (BJP MP) को जमकर फटकार, और भाजपा सांसद की हालत इतनी बुरी हो गई कि, कहने लगे बन जाई माई।


खराब सड़क पर भाजपा सांसद की मां बिफरी, डांट खा कर दिनेश लाल यादव निरहुआ की सिट्टी पिट्टी हुई गुल कहा, बन जाई माई
एक खस्ता हाल सड़क (bad road) देखकर भाजपा सांसद (BJP MP) की मां ने अपने सांसद बेटे को इतना जमकर डांटा कि, सांसद महोदय की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई। इसके बाद मां की चिरौरी करते हुए सांसद महोदय ने कहा, बन जाई माई। मामला आजमगढ़ (Azamgarh) के सांसद दिनेश लाल निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का है। सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने मां को आश्वासन दिया कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड निर्माण की स्वीकृति दे रखी है और निर्देश दे दिया है कि नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाए।