scriptभाजपा को बड़ा झटका, पिछड़ी जाति के नेता ने समर्थकों के साथ कांग्रेस किया ज्वाइन | BJP OBC Leader Umesh Saroj Join Congress with Supporters in UP Azamgar | Patrika News

भाजपा को बड़ा झटका, पिछड़ी जाति के नेता ने समर्थकों के साथ कांग्रेस किया ज्वाइन

locationआजमगढ़Published: Jul 28, 2021 05:34:57 am

आजमगढ़ जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के युवा नेता उमेश सरोज का बीजेपी से मोहभंग हो गया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

भाजपा नेता का पार्टी में स्वागत करते कांग्रेसी

भाजपा नेता का पार्टी में स्वागत करते कांग्रेसी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सपा मुखिया अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले पार्टी के युवा नेता उमेश सरोज का मोह पार्टी से भंग होे गया और उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने उमेश और उनके साथियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी और दावा किया कि 2022 में यूपी में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलती है और शोषितो पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहती है। इसी से प्रभावित होकर तमाम युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। उमेश सरोज एक उनके समर्थकों के कांग्रेस में जुड़ने से कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिली है।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उमेश सरोज ने कहा कि हमने चुनाव के दौरान देखा लोगों की भावनाये कांग्रेस के साथ तेजी से जुड़ रही हैं। आजमगढ़ जनपद में कांग्रेस ने हमेशा शोषितो पीड़ितों दलितों की लड़ाई लड़कर उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी ही यह मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी जातियों, धर्माे को एक साथ लेकर चलने का काम करती है और सभी जातियों, धर्मों के लोगों के उत्थान एवं देश के विकास की चिंता करती है।

इस मौके पर राम गणेश प्रजापति, ओंकार पांडेय, मदन मोहन राय, श्यामदेव यादव, मुन्नू मौर्य, ओम प्रकाश यादव, प्रिंस सिंह राजपूत, तुफैल अहमद, आदित्य राय, मुनई राम, बृजेश पांडेय आदि मौजूद थेे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो