scriptमोदी सरकार का बजट घर घर तक पहुंचाएंगे भाजपाई..यह है प्लान | BJP plan to tell about budget and cover every home | Patrika News

मोदी सरकार का बजट घर घर तक पहुंचाएंगे भाजपाई..यह है प्लान

locationआजमगढ़Published: Feb 08, 2021 08:58:30 am

बैठक में बनाई गई अभियान को सफल बनाने की रणनीति
मंडल स्तर पर बैठक करने का लिया गया निर्णय

azamgarh news

बैठक को संबोधित करते क्षेत्रिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पंचायत चुनाव फतह की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब केंद्र सरकार के बजट को लेकर गांव-गांव तक जाएगी। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया ग या। जिला प्रभारी व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बजट को सर्वसमाज के हित में बताते हुए अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

क्षेत्रिय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोककल्याणकारी ऐतिहासिक केंद्रीय बजट को लेकर काफी उत्साहित हैं। संगठन के कार्यकर्ता बजट की खूबियों को बताने के लिए जनता के बीच जाएंगे। बजट में हर क्षेत्र व सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा गया है। इसकी खूबियां बताने के लिए संगठन ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
प्रथम चरण में हर जिले में वरिष्ठ पदाधिकारी पत्रकारों से वार्ता करेंगे। द्वितीय चरण में जिला और मंडल स्तर पर परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में सांगठनिक इकाई स्तर पर बैठक का प्रस्ताव पारित कराया जाएगा और इस प्रस्ताव को अभिनन्दन पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को लेकर पूरी गम्भीरता से विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। हमारे कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में पूरे मनोयोग से लगे हैं। हमारी विजय सुनिश्चित है। बैठक में लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज, माला द्विवेदी, घनश्याम पटेल,देवेन्द्र सिंह , श्रीकृष्ण पाल,विनोद उपाध्याय नन्हकूराम सरोज पवन सिंह मुन्ना, नागेन्द्र पटेल, सतेन्द्र राय,पूनम सिंह, संजय यादव, महेंद्र मौर्या, पंकज सिंह कौशिक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो