विधानसभा सदर के नगर मंडल से राजेंद्र सोनकर, रानी की सराय से राकेश राम, हाफिजपुर से विनोद कन्नौजिया, पल्हनी से जयराम। विधानसभा मेहनगर मंडल से फूलचन्द, खरिहानी से लालू प्रसाद, तरवां से राकेश कुमार। विधानसभा मुबारकपुर मंडल से सुरेश राम, सठियांव से अशोक कन्नोजिया, जहानागंज से टिलठू राम,अमिलो से अतुल कुमार। विधानसभा गोपालपुर के महाराजगंज मंडल से संजय कन्नौजिया , कप्तानगंज से राजेश सोनकर, बिलरियागंज से दिनेश राम। विधानसभा सगडी़ के हरैया मंडल से विजय पासवान, अजमतगढ़ से डा.कृष्ण कुमार, जीयनपुर से कोमल प्रसाद। विधानसभा लालगंज मंडल से लछिराम सरोज, पल्हना से नवीन चन्द, ठेकमा से अमरनाथ सरोज। विधानसभा दीदारगंज के मार्टीनगंज मंडल से सोनू राम, मोहम्मदपुर से रंजन सरोज, पल्थी से रामचेत। विधानसभा फूलपुर मंडल से अखिलेश सोनकर, पवई से महेन्द्र त्यागी, माहुल से हरिकेश गौतम। विधानसभा निजामाबाद मंडल से श्रोकसंगम, तहबरपुर से उमेश प्रसाद, मिर्जापुर से डा.सत्यनरायन, विधानसभा अतरौलिया मंडल से जयहिंद, अहिरौला से वेद प्रकाश, कोयलसा से अर्जुन कुमार को अनुसूचित मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्देश दिया। धर्मान्तरण से नाराज भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
धर्मांतरण जैसी घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री हरिवंश मिश्र ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग किया।
हरिवंश मिश्र ने बताया कि जनपद के कई थानाक्षेत्रों के अंतर्गत धर्मांतरण जैसी सूचनाएं पुलिस प्रशासन को मिली लेकिन अभी तक इसके पीछे संगठित लोगों को कानून की जद में नहीं लाया जा सका है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी हाल ही में लालगंज, मेंहनगर, निजामाबाद, तहबरपुर आदि थानाक्षेत्रों में इसकी सुगबुगाहट भी मिली। कुछ विशेष सम्प्रदाय के लोग ऐसी घटनाओं को एक साजिश के तहत अंजाम दे रहे है, जिससे समाज को विघटित किये जाने का कुचक्र रचा जा रहा है।

प्रार्थना सभा का आड़ लेकर इन घटनाओं से निश्चित रूप से कुछ लोग समाज में आराजकता, भय का माहौल कायम करते हुए कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करना चाह रहे है। उन्होंने बताया कि प्रार्थना सभा की आड़ लेकर खुले आम धर्मांतरण की तरफ लोगों का मुख मोड़ रहे हैं, उस पर अतिशीघ्र रोक लगाते हुए इसके पीछे आराजकता तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
BY- RANVIJAY SINGH