scriptभाजपाइयों ने बाइक रैली निकाल विपक्ष को दिखाई ताकत, 2019 में सरकार बनाने का किया दावा | bjp workers visible strength of Opposition from bike rally | Patrika News
आजमगढ़

भाजपाइयों ने बाइक रैली निकाल विपक्ष को दिखाई ताकत, 2019 में सरकार बनाने का किया दावा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

आजमगढ़Nov 17, 2018 / 05:53 pm

Ashish Shukla

up news

भाजपाइयों ने बाइक रैली निकाल विपक्ष को दिखाई ताकत, 2019 में सरकार बनाने का किया दावा

आजमगढ़. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने शनिवार को जिले की दोनों लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकालकर विपक्ष को ताकत का एहसास कराया। इसमें दसों विधानसभा क्षेत्रों के बाइकर्स शामिल हुए। इस दौरान 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी सरकार की योजनाओं के दम पर जीतने का दावा किया गया।
लालगंज लोकसभा के कार्यकर्ता पांचों विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच-पांच बाइक लेकर गांव में घूमें इसके बाद निजामाबाद के घूरीपुर मोड़ बाईपास पर स्थित मैदान पर पहुंचे। यहां से तहबरपुर बाजार तक रैली निकाली गयी।
वहीं सदर लोकसभा के कार्यकर्ता अपने बूथों पर घूमने के बाद विभिन्न मार्गो से होते हुए आईटीआई मैदान पहुंचे। यहां से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकाली गयी जो बडादेव तिराहा, कालीचौरा तिराहा, रैदोपुर, शारदा तिराहा, ठंडी सड़क होते हुए पं दीनदयाल चौक तक जाकर समाप्त हुई।
रैली को लेकर भाजपा युवा मोर्चा में काफी उत्साह दिखा। जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए और भाजपा सरकार की योजनाओं को बताया। श्री मिश्र ने कहाकि इन्ही युवाओं के बल पर भाजपा मिशन 2019 फतह करेगी। कमल संदेश यात्रा के दौरान युवाओं में जो उत्साह और ऊर्जा देखने को मिला उससे यह लग रहा था कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहाकि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज सभी लोग लाभांवित हो रहे है। सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। संदेश यात्रा में युवा मोर्चा के चन्द्रपाल सिंह, श्याम विक्रम यादव, जितेन्द्र सिंह, एकलव्य पांडेय, अनुभव सिंह, कार्तिकेय चंचल, ईस्माईल फारूकी, संतोष पांडेय, शिवेन्द्र राय, पप्पू चौहान, धीरज सिंह, अभिषेक यादव, राहुल सिंह, अंकुर राय, राजकुमार चौबे, सूर्यप्रकाश सिंह, रजनीश जायसवाल, संतोष पटेल, गोपाल राय, चंद्रकांत त्रिपाठी, विवेक सोनकर, पंकज माली, उज्जवला राय आदि शामिल हुए।
इसी तरह महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी के नेतृत्व में सैकडों महिलाओं ने संदेश यात्रा रैली में भाग लिया। बनर्जी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, बबिता जसरासरिया, डा पूनम सिंह, डा अल्का सिंह, विभा बर्नवाल, शालनी अस्थाना, माधुरी दूबे, सुनीता तिवारी, पूनम मौर्या, उषा सिंह, सरोज सिंह, अर्चना बर्नवाल, तलत फातिमा, नजराना अंसारी, रूपम गुप्ता, तब्बसुम खान, प्रियांशी निषाद, उषा आर्या आदि मौजूद रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो