scriptपूर्व ब्लाक प्रमुख के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या | Block Pramukh son hang himself in Azamgarh | Patrika News

पूर्व ब्लाक प्रमुख के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

locationआजमगढ़Published: Jun 04, 2021 07:43:19 pm

बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुखराम यादव के पोते ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मुखराम यादव के पोते ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने आत्महत्या क्योें किया कारण स्पष्ट नहीं है।

समाजवादी पार्टी के नेता व बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख मुखराम यादव का शहर के फराशटोला मोहल्लेे में मकान है। वे परिवार के साथ यहीं रहते हैं। शुक्रवार की भोर में पूर्व प्रमुख के पोते रवि 20 पुत्र अरविंद यादव ने घर में छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के सदस्य उसे जगाने के लिए गए।

रस्सी के सहारे छत से झूलता शव देख सन्न रह गये। जवान पोते की आत्महत्या से परिवार मेें कोहराम मच गया। पास पड़ोेस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें है। स्थानीय लोगों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो