scriptलड़की के साथ नदी किनारे कर रहे थे ये काम, तभी ग्रामीण आ गए और फिर… | Boys Doing something with Girl at River Bank | Patrika News

लड़की के साथ नदी किनारे कर रहे थे ये काम, तभी ग्रामीण आ गए और फिर…

locationआजमगढ़Published: Nov 12, 2017 08:42:06 pm

आजमगढ़ से अगवा लड़की से अंबेडकर नगर में सरयू के किनारे बेहोश कर कर रहे थे गैंगरेप की काशिश।

Rape

रेप

आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व बेहोशी की दवा सुंघाकर अगवा की गयी 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास ग्रामीणों की सक्रियता से विफल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अंबेडकर नगर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 9 नवंबर की शाम घर के बगल में स्थित किराने की दुकान पर सामान खरीदने गयी थी। लौटते समय वह घात लगाये अपहर्ताओं के चंगुल में फंस गयी। पीड़ित किशोरी को अपहर्ता लेकर अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी तट पर छिपाकर रखे थे।

रविवार की सुबह अपहरण में शामिल लोग उसे क्षेत्र के जयती गांव के पास स्थित सरयू नदी के किनारे ले गये और उसके साथ गैंगरेप का प्रयास करने लगे। इसी दौरान दैनिक क्रिया के लिए नदी के किनारे गये ग्रमाणों की नजर उन पर पड़ी और वे ललकारते हुए आगे बढ़े पकड़े जाने के भय से कामांन्ध युवक पीड़िता को मौके पर छोड़कर भाग निकले।

ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी गांव के प्रधान को दी गयी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना जहांगीरगंज थाने को दी। अचेत हालत में मिली किशोरी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चेतना लौटने पर पीड़िता ने गांव के प्रधान व साथ रहे लेगों को अपना नाम और पता बताया। प्रधान ने इसकी सूचना अहरौला थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर लापता किशोरी की तलाश में जुटे लोग जहागींरगंज थाने पहुंचे। वहां की पुलिस ने घटना क्षेत्र अहरौला बताते हुए उन्हें वापस लौटा दिया। पीड़ित कक्षा आठ की छात्रा बताई गयी है।

रविवार की शाम पीड़िता अपने परिजनों के साथ अहरौला थाने पहुंची और रिपोर्ट पंजीकृत कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही इस रहस्य से पर्दा उठ जायेगा।
by ran vijay singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो