scriptधारा 370 हटाने का ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत, बंटी मिठाईयां | Brahmin Mahasabha Celebrate Article 370 Removing from Jammu Kashmir | Patrika News

धारा 370 हटाने का ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत, बंटी मिठाईयां

locationआजमगढ़Published: Aug 07, 2019 08:33:47 am

महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि धारा 370 व 35 ए हटने से देश के अखंडता मजबूत होगी।

Celebration

जश्न

आजमगढ़. अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधियां ने धारा 370 व 35-ए हटाने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कलेक्ट्रेट चौराहें पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि धारा 370 व 35 ए हटने से देश के अखंडता मजबूत होगी और कश्मीर की आम जनता देश के मुख्य धारा में जुड़कर विकास के पथ पर अग्रसर होगी। उन्होंने विस्थापित कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने की मोदी सरकार से मांग किया।

मंडल अध्यक्ष पंडित सौरभ उपाध्याय ने कहा कि जम्मू कश्मीर को दो भागों में विभक्त कर सरकार सराहनीय कार्य किया है। इससे जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित होगी और वहां पर व्याप्त आराजकता और आंतकवार पर अंकुश लग जायेगा।

विश्व हिन्दू महासंघ के प्रभारी हलधर दुबे ने मोदी सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। 1947 के बाद देश में पुनः एक हिस्से को आजादी मिली है, मोदी सरकार ने यह निर्णय लेकर देश को एक सूत्र में जोड़ने का काम किया है।

हर्ष जताने वालों में राम प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट, संजय कुमार पांडेय, निशिथ रंजन तिवारी, हरिप्रसाद उपाध्याय, गिरजानंद तिवारी, सर्वेश तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, चन्द प्रकाश दुबे आदि शामिल रहे।

By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो