scriptजयमाल से ठीक पहले दुल्हन को दूल्हे के बारे में पता चली यह बात, फिर टूट गई शादी | Bride refused to marry Disabled Groom in Up azamgarh | Patrika News

जयमाल से ठीक पहले दुल्हन को दूल्हे के बारे में पता चली यह बात, फिर टूट गई शादी

locationआजमगढ़Published: Jun 13, 2019 09:20:55 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

शादी टूटने पर पूरी रात चली पंचायत के बाद गुरुवार को सुबह लेन-देन कर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया

आजमगढ़. अहरौला थाने के एक गांव में शादी समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई, मारपीट की नौबत आते ही बाराती भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शादी कराना चाही, मगर घराती पक्ष दूल्हे को दिव्यांग करार देते हुए शादी न करने पर अड़ गया। इस पर पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने पर लाया। शादी टूटने पर पूरी रात चली पंचायत के बाद गुरुवार को सुबह लेन-देन कर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और बिना शादी के दूल्हा और उसके परिजन वापस चले गए।
यहां भी पढ़ें:

जयमाल के बाद मंडप में इंतजार करता रहा दूल्हा, प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन

अहरौला थाने के एक गांव की लड़की की शादी बुधवार की रात में फूलपुर कोतवाली के एक गांव के लड़के के साथ होनी थी। रात में बारात आने पर लगभग 10 बजे महिलाओं ने कार पर सवार दूल्हे का परछन किया। इसके बाद दही,गुड़ खिलाने की रस्म पूरी करने के लिए महिलाएं दूल्हे के पास पहुंची। लोटा में पानी थामते समय दूल्हा का हाथ कांपने लगा। इस पर महिलाएं दूल्हे को हाथ से दिव्यांग करार देते हुए भड़क गईं। इधर घर में सज-धज कर बैठी दुल्हन ने भी दिव्यांग होने की बात सुनते ही शादी करने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर वर-वधू पक्ष में मारपीट की नौबत आते ही बाराती भाग खड़े हुए।
यहां भी पढ़ें:

प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने की थी शादी, फिर अचानक हुई गायब, अब खुला यह राज…

100 नंबर पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शादी कराने का प्रयास किया,मगर वधू पक्ष शादी न करने पर अड़ गया और खर्चें की मांग करने लगा। इस पर पुलिस ने अगुआ सहित दोनों पक्षों को थाने पर लाया। रात भर चली पंचायत में लड़की पक्ष तिलक में दिए गए पैसे और अब तक हुए खर्च की मांग करता रहा। सुबह होने पर दोनों पक्षों ने आपस में लेन-देन कर लिखित रूप से समझौता किया।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो