बताते है कि बिहार प्रांत के तमाम लोग रोजी रोटी के लिए आजमगढ़ में रहते हैं। कई लोगों ने रानी की सराय में किराये पर मकान ले रखा है। कस्बे में किराये के मकान में रहने वाले बिहार के एक युवक ने रानी की सराय की लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। इस बार की शिकायत परिवार के लोगों ने दर्ज नहीं करायी बल्कि चुप हो गया। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। हाल में उसके जीजा की बहन रानी की सराय आयी। कुछ ही दिनों में युवक ने उससे मेलजोल बढ़ा लिया। इसके बाद बदला लेने की नियत से उस लेकर भाग गया।
दोनों ने बिहार जाकर शादी कर ली। अब यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कारण कि दोनों ही अब एक दूसरे के साले और जीजा बन गए है। वहीं बहन के भागने के बाद से बिहारी युवक तिलमिलाया हुआ है। उसने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अब दोनों के वापस आने का इंतजार कर रही है। वहीं दूूसरी तरफ फरार युवती ने खुद फोन कर युवक की बहन को सूचना दी कि दोनों बिहार में हैं और शादी कर लिए हैं।
पुलिस ने युवती के मिले मोबाइल पर काल डिटेल के आधार पर स्थानीय युवकों पर दबाव बनाना शुरू किया। तीन दिन पूर्व गायब युवती ने फोन कर बताया कि उसने बिहार में ही अपने प्रेमी के साथ विवाह रचा लिया है। युवती के मिलने की सूचना पर जीजा ने तो राहत की सांस ली लेकिन बहन को लेकर फरार होने वाले युवक की बहन से ही शादी रचाने की घटना चर्चा का विषय बन गई है। वहीं जीजा ने दबी जुबान में अपने साले के द्वारा खुद से बदला लेने के लिए बहन से शादी की बात कही है। इस तरह अब दोनों आपस में जीजा और साले के डबल रिश्ते में आ गए हैं। क्षेत्र में इस बदले की घटना की खूब चर्चा हो रही है।