scriptलालगंज सीट पर गठबंधन की संगीता आजाद ने भाजपा उम्मीदवार को डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया | bsp candidate sangita azad win lalgant seat big margien | Patrika News
आजमगढ़

लालगंज सीट पर गठबंधन की संगीता आजाद ने भाजपा उम्मीदवार को डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया

आजमगढ़ के साथ ही लालगंज लोकसभा सीट पर भी गठबंधन ने जीत दर्ज कर लिया है

आजमगढ़May 23, 2019 / 11:02 pm

Ashish Shukla

up news

लालगंज सीट पर गठबंधन की संगीता आजाद ने भाजपा उम्मीदवार को डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया

आजमगढ़. पूरे देश में भगवा लहराने के साथ ही यूपी में भी भाजपा ने 80 में से 60 सीटो के आंकड़े को पार कर दिया। पूर्वांचल की बात करें तो गोरखपुर फूलपुर वाराणसी समेत लगभग सभी बड़ी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया। सालों से गठबंधन की हवा बहा रहे सपा बसपा के वोटबैंक भी उनके लिए कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन आजमगढ़ के साथ ही लालगंज लोकसभा सीट पर भी गठबंधन ने जीत दर्ज कर लिया है।
यहां से बसपा की संगीता आजाद ने भाजपा की नीलम सोनकर को बड़े अंतर से हरा दिय़ा है। संगीता आजाद को जहां 518820 मत मिले तो वहीं नीलम सोनकर को 357223 मतों से संतोष करना पड़ा। बतादें कि नीलम ने 2014 में इस सीट से जीत दर्ज किया था। लेकिन पांच साल में लोगों से दूरी बना लेने का लगातार इनपर आरोप लगते रहे थे। पार्टी ने जैसे ही नीलम को इस बार उम्मीदवार बनाया उनका विरोध शुरू हो गया। उधर बसपा ने संगीता आजाद को प्रत्याशी बना दिया। सुरक्षित सीट होने के कारण सपा बसपा गठबंधन पर दोनों ही दलों ने अपने वोट अच्छे से शिफ्ट कराने में कामयाब हो गये और गठबंधन उम्मीदवार ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लिया।

Home / Azamgarh / लालगंज सीट पर गठबंधन की संगीता आजाद ने भाजपा उम्मीदवार को डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो